
सुल्तानपुर।जनगणना-2027 को लेकर जिले में प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है। पुलिस कार्यालय में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने ऑनलाइन स्व-गणना कर अभियान का संदेश आमजन तक पहुंचाया।एडीएम और तकनीकी टीम की मौजूदगी में एसपी चारू निगम तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर लॉगिन कर स्वयं अपना विवरण दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, सरल और समय बचाने वाली है।पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए पोर्टल पर लॉगिन कर घर बैठे अपना विवरण भरें। साथ ही डिजिटल मैप पर घर का स्थान चिन्हित कर प्रक्रिया पूरी करें।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आवेदन के बाद मिलने वाली ‘एसई आईडी’ को सुरक्षित रखना जरूरी होगा। प्रगणक के आने पर यही आईडी दिखाकर विवरण की पुष्टि की जा सकेगी।पुलिस प्रशासन ने जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से ऑनलाइन स्व-गणना करने की अपील की है।