सुल्तानपुर।जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने तत्काल प्रभाव से 30 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं

 

सुल्तानपुर।जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने तत्काल प्रभाव से 30 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।इस तबादला सूची में उपनिरीक्षक,कंप्यूटर ऑपरेटर,मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी शामिल हैं।जारी आदेश के अनुसार 30 पुलिसकर्मियों में 25 उपनिरीक्षकों और एक मुख्य आरक्षी को सीधे यूपी 112 में तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।तबादला सूची में कोतवाली नगर,कुड़वार,धम्मौर,बंधुआकला,लम्भुआ,जयसिंहपुर,गोसाईंगंज,कादीपुर, दोस्तपुर,बल्दीराय,कूरेभार और हलियापुर थानों में तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं,जिन्हें नई जिम्मेदारी के तहत यूपी 112 में भेजा गया है।इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक नीलम सागर को भी यूपी 112 में तैनाती मिली है।कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार का पुलिस लाइन से कादीपुर स्थानांतरण किया गया है,जबकि मुख्य आरक्षी रविंद्र कुमार को मीडिया सेल से यूपी 112 भेजा गया है। महिला आरक्षी आरती पटेल और श्वेता कुमारी को भी नई तैनाती प्रदान की गई है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top