सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के परमापुर गांव में दो मुस्लिम युवकों के साथ कथित मारपीट और जबरन धार्मिक नारा लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है

सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के परमापुर गांव में दो मुस्लिम युवकों के साथ कथित मारपीट और जबरन धार्मिक नारा लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने घटना को लेकर जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी समुदाय विशेष को निशाना बनाकर भय और नफरत का माहौल पैदा करना कानून और संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर किसी व्यक्ति को अपमानित करना या जबरन नारे लगवाना सभ्य समाज के लिए चिंताजनक है।कांग्रेस नेता ने प्रशासन को 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।शकील अंसारी ने कहा कि सुल्तानपुर की गंगा-जमुनी तहजीब,सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित युवकों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493