सुल्तानपुर। विकास भवन में सफाई कर्मचारियों की लंबी फौज तैनात होने के बावजूद परिसर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल और शहीद स्मारक पार्क की सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है। हैरत की बात यह है

सुल्तानपुर। विकास भवन में सफाई कर्मचारियों की लंबी फौज तैनात होने के बावजूद परिसर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल और शहीद स्मारक पार्क की सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है। हैरत की बात यह है कि जहां मुख्य विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला विकास अधिकारी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन आते-जाते हैं,वहीं परिसर की नियमित सफाई का जिम्मा सामाजिक संस्था को उठाना पड़ रहा है।शुक्रवार को शहीद स्मारक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर प्रतिमा स्थल और शहीद पार्क की साफ-सफाई कर प्रशासनिक व्यवस्था को आईना दिखाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब विकास भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर की यह स्थिति है तो2 ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।समिति के सदस्यों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित कराएं,ताकि शहीदों और महान विभूतियों के स्मारकों की गरिमा बनी रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top