सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल के इंटर जीव विज्ञान वर्ग में राशिद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वाराणसी। नेशनल इंटर कॉलेज पीली कोठी के वरिष्ठ अध्यापक रिज़वानुल्लाह के पुत्र राशिद रिजवान ने सीबीएसई 2026 की बोर्ड परीक्षा इंटर जीव विज्ञान वर्ग में 95.2% प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान पाया है, जबकि पूरे विद्यालय में सभी वर्ग में 7 वीं स्थान प्राप्त कर कॉलेज व समाज का नाम रोशन किया है। राशिद ने सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल से ही कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई मुकम्मल की है,उसका ख्वाब है कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है राशिद रिज़वान हमेशा से ही वह कक्षा में स्थान प्राप्त करता रहा है उसने इसका श्रेय माता-पिता के साथ अपने अध्यापक को देता है। राशिद रिज़वान की कामयाबी पर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक हाजी मकबूल हसन, प्रधानाचार्य मंजूर आलम ,सामाजिक संस्था सुल्तान क्लब के अध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक ने मुबारकबाद दी है और बच्चे के रौशन मुस्तकबिल की कामना की है!

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top