सेवा ही सनातन संस्कृति का मूल आधार, संकल्प संस्था का नियमित सेवा अभियान जारी।

वाराणसी। सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में अग्रणी संकल्प संस्था द्वारा शनिवार को चौक क्षेत्र स्थित “संकल्प अन्न क्षेत्र” में खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। संस्था के इस नियमित सेवा अभियान में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा का लाभ प्राप्त किया।

भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से उपस्थित लोगों की खिचड़ी प्रसाद के साथ शीतल जल सेवा की। सेवा कार्य के दौरान उपस्थित लोगों ने संस्था के इस सतत प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाजहित की सार्थक पहल बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ, जो देर तक चलता रहा। सेवा प्राप्त करने के लिए सुबह से ही लोगों की उपस्थिति देखने को मिली।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि “सेवा ही सनातन संस्कृति का मूल आधार है। भगवान की भक्ति तभी सार्थक होती है जब उसमें मानव सेवा और जनकल्याण का भाव जुड़ा हो। संकल्प संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंदों तक सम्मानपूर्वक सहयोग पहुंचे और समाज में सेवा, संवेदना एवं परोपकार की भावना निरंतर प्रबल होती रहे।”

इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती मृदुला रानी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि “अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार संचालित हो रहा संकल्प संस्था का यह सेवा अभियान निरंतर जनसेवा को समर्पित है। जरूरतमंदों की सहायता और श्रद्धालुओं की सेवा में जो आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वही हमें ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करता है। यह अभियान समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता के मूल्यों को सशक्त बनाने का एक विनम्र प्रयास है।”

इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493