
वाराणसी सी. एम.एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज,भेलूपुर में वर्ष पर्यन्त चल रहे पूर्व वित्त मंत्री स्व.हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव “हरीश जी” के स्मृति में आयोजित स्पेशल क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में स्किल डेवलपमेंट का विशेष सत्र का आयोजन =
चिन्तामणि मुखर्जी क्रिकेट स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा संचालित पूर्वी उत्तर प्रदेश की अग्रणी एवं ख्यातिलब्ध आनंद क्रिकेट अकादमी, वाराणसी द्वारा स्थानीय सी. एम.एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर,वाराणसी में वर्ष चल रहे पूर्व वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश स्व.हरिश्चंद्र श्रीवास्तव “हरीश जी “स्मृति वर्ष पर्यंत चलने वाले स्पेशल क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में आज स्किल डेवलपमेंट पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया,इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चो के तकनीकी पक्ष को मजबूत करना, स्किल डेवलपमेंट के साथ फिजिकल फिटनेस और मेंटल एबीलीटी पर भी फोकस करना रहा है, इस विशेष प्रशिक्षण सत्र के मुख्य अतिथि सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम,एडवोकेट रहे, समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व क्रिकेटर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, सीनियर एडवोकेट रंजन मिश्रा एवं विद्यालय के पूर्व छात्र सी.ए. अजय सोनी रहे, समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व छात्र, आनंद क्रिकेट अकादमी के संस्थापक, अपने समय के वाराणसी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के बेहतरीन ऑल राउंडर पी. पी. आनंद मिश्रा, एडवोकेट ने किया,सी. एम.एंग्लो बंगाली इन्टर कॉलेज के छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।