स्वच्छता,सुरक्षा और समान व्यवस्था के लिए सपा का प्रशासन पर दबाव

शहर के भीतर संचालित शराब के ठेके,बार और बड़े मांसाहारी होटलों को नगर सीमा से बाहर करने की मांग

वाराणसी। शहर में स्वच्छता,सुरक्षा और समान व्यवस्था के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सपा नेताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी वाराणसी सतेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर शहर के भीतर संचालित शराब के ठेकों, बार तथा बड़े मांसाहारी होटलों को भी नगर सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने कहा कि यदि स्वच्छता और सामाजिक व्यवस्था के नाम पर छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है तो वही नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच संचालित शराब के ठेके और बार सामाजिक वातावरण को प्रभावित कर रहे हैं, इसलिए इनके लाइसेंस निरस्त कर इन्हें नगर निगम सीमा से बाहर स्थापित किया जाए। सपा नेता शुभम सेठ ‘गोलू’ ने आरोप लगाया कि छोटे मांस विक्रेताओं पर कार्रवाई की जा रही है,जबकि बड़े और प्रभावशाली मांसाहारी होटल एवं रेस्टोरेंट प्रशासनिक कार्रवाई से अछूते हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था का पैमाना सभी के लिए एक होना चाहिए और यदि विस्थापन की नीति लागू की जा रही है तो बड़े प्रतिष्ठानों को भी उसके दायरे में लाया जाए। सपा नेता शिवेंद्र राय ने कहा कि शहर के अंदर स्थित कई शराब के ठेके और बार कानून-व्यवस्था की चुनौतियां पैदा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देर रात तक होने वाली गतिविधियों के कारण महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होती है। ऐसे में शहर को सुरक्षित बनाने के लिए इन प्रतिष्ठानों को आबादी वाले क्षेत्रों से हटाना आवश्यक है।अधिवक्ता आलोक सौरभ और अधिवक्ता अभिषेक झा ने प्रशासन से निष्पक्ष नीति अपनाने की मांग करते हुए कहा कि स्वच्छता और सुव्यवस्था के नाम पर केवल छोटे कारोबारियों को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने बड़े मांसाहारी होटलों और रेस्टोरेंटों को भी समान नियमों के तहत लाने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में संयोजक आनंद यादव ने कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर प्रशासन को तत्काल निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाने के लिए बाध्य होगी।इस अवसर पर अधिवक्ता अमरेंद्र पांडेय,पुनीत मौर्य,अमित कुमार ‘विक्की’,राज श्रीवास्तव,कैफ अहमद,रितेश गुप्ता,धीरू चौबे,सोनू सोनकर,फरहान सिद्दीकी,आरिफ खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493