Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 721

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 787

Deprecated: Optional parameter $name declared before required parameter $field is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1040

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1076

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1128

Deprecated: Optional parameter $id declared before required parameter $field is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-gallery.php on line 296
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर समाजसेवी वरिष्ठ समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने पत्रकारो को किया सम्मानित। -

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर समाजसेवी वरिष्ठ समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने पत्रकारो को किया सम्मानित।

वाराणसी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर वाराणसी के एक प्रतिष्ठित होटल में पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने विभिन्न समाचार पत्रों, डिजिटल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। समारोह का उद्देश्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पत्रकार अपने लेखन, विचारों और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो जनहित से जुड़े मुद्दों को उजागर कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का इतिहास गौरवशाली रहा है। हिंदी पत्रकारिता ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर वर्तमान समय तक सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज के बदलते दौर में भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहे हैं, जो सराहनीय है अश्वनी शुक्ला ने कहा कि पत्रकार दिन-रात मेहनत करके समाज की छोटी-बड़ी घटनाओं को लोगों तक पहुंचाते हैं। कई बार विषम परिस्थितियों में भी वे अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। ऐसे कर्मशील पत्रकारों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान कर उन्हें स्वयं गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं तथा समाज में पत्रकारिता के महत्व को और अधिक स्थापित करते हैं समारोह में दुर्गा मंदिर के महंत अभिषेक दुबे सहित कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। सभी ने हिंदी पत्रकारिता के विकास एवं पत्रकारों के सम्मान की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का समापन हिंदी पत्रकारिता के आदर्शों को आगे बढ़ाने, निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने तथा समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों को शुभकामनाएं भी दीं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top