बरेका कर्मचारी की सुपुत्री आराध्या पाण्डेय ने राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव।
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी के कार्मिक विभाग में मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक के पद पर कार्यरत चन्दन पाण्डेय एवं श्रीमती अनीता पाण्डेय की सुपुत्री आराध्या पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कथक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बरेका और वाराणसी का नाम गौरवान्वित किया […]









