
वाराणसी/मुंबई के मीरारोड स्थित मिहिरसेन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विगत दिनों 23 और 24 मई 2026 को दो दिवसीय MMA मिक्स मार्शल आर्ट्स के महामुकाबले का आयोजन हुआ। उक्त महामुकाबले में विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स के 6 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें उदय नारायण गुप्ता, गौरांग गुप्ता, आध्या जायसवाल ने स्वर्ण पदक और साहिल मौर्या व रेहान अंसारी ने रजत पदक पर कब्जा जमाते हुए अपने माता पिता के साथ ही साथ अपने एकेडमी विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स का नाम भी रोशन किया। उक्त मैच में टीम कोच संदीप प्रजापति तथा टीम मैनेजर की भूमिका साहिल मौर्या ने बखूभी निभाई।
प्रतिभागियों के वाराणसी वापसी आने के बाद काशी रेलवे स्टेशन पर माल्यर्पण कर व मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया। जिसमें विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स के निदेशक रमाशंकर विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष – गोविंद विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा के साथ ही साथ राजेश्वर मौर्य, गोपाल कृष्ण गुप्ता, दीपक गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।