सुल्तानपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए रविवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

 

सुल्तानपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए रविवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और किसानों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी को ग्राम पंचायत से लेकर शहर के प्रत्येक वार्ड तक मजबूत करना समय की मांग है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जनसंपर्क कर नए लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक क्षेत्र में कम से कम 50 सक्रिय कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया जाए, जिससे संगठन की जड़ें और मजबूत हों।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए बंद पड़ी के.एम. शुगर मिल मसौधा हैदरगढ़ को पुनः चालू कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा और मिल संचालन के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अशोक शुक्ला एडवोकेट ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन पर जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।बैठक में शाह आलम, रमेश मोदनवाल, विकास यादव, अंकित मिश्रा, रामलोट सरोज, राजकुमार त्रिपाठी, सिराज अहमद, डॉ. सोरस, धर्मेश चौरसिया, पुष्पलता मौर्या एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रालोद नेताओं ने संगठन विस्तार अभियान को तेज करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top