लगातार तीसरी जीत के साथ महिला एकल लीग में रितम्भरा का शानदार प्रदर्शन,

रिषिता केशरी की लगातार दूसरी और हरियाली सिंह की दो मैचों में पहली जीत।

पुरूष एकल लीग में अश्विनी चक्रवाल की लगातार दूसरी और हर्षित केशरी की दो मैचों में पहली जी

वाराणसी, 31 मई वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के आठवें दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के सिंगल्स के पांच और डबल्स का एक मैच सहित कुल 6 मैच खेले गये जिनके परिणाम इस प्रकार रहे –

महिला एकल लीग- अनुभवी सीनीयर नेशनल खिलाड़ी रितंभरा ने प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी सौम्या यादव से अपना अन्तिम लीग मैच खेलते हुये 14-25, 21-12 और 21-17 से लगातार शानदार तीसरी जीत दर्ज़ किया, तो वहीं अपना दूसरा लीग मैच खेलते हुये युवा खिलाड़ी रिषिता केशरी ने प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ी आर्या यादव को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में 25-9,13-19 और 17-70से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज किया। एक अन्य मुकाबले में सीनियर खिलाड़ी हरियाली सिंह अपना दूसरा लीग मैच खेलते हुये सब जूनियर खिलाड़ी काब्या सेठ को दो सीधे सेटों में 23-8,25-8 से हराकर पहली जीत दर्ज कराने में सफल रहीं।

आज खेले गये पुरुष वर्ग के एकल लीग में बेहद अनुभवी सीनीयर खिलाड़ी अश्विनी चक्रवाल ने उभरते हुये युवा खिलाड़ी हर्षित केशरी को तीन सेटों में 25-9,025-10 से हराकर लगातार दूसरीजीत दर्ज किये तो , वहीं हर्षित केशरी अपना दूसरा लीग मैच खेलते हुये अनुभवी वरिष्ठ खिलाड़ी श्री प्रसाद सोनी को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में 19-18,7-25 और 22-10 से पराजित करके पहली जीत दर्ज कराने में सफल रहे।

पुरूष युगल के अन्तिम लीग मैच में विनोद यादव और अभिषेक विश्वकर्मा की अनुभवी जोड़ी कड़े संघर्ष में प्रियांशु यादव और अश्वनी मौर्या की युवा जोड़ी को 12-25, 25-10 और 21-20 से हराकर पुरुष युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल तक पंहुचने में कामयाब रही ।

आज के मैंचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और इस प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल की देखरेख में अम्पायर हर्षित केसरी, वैभव नारायण सिंह प्रसाद सोनी,जागृति सोनी,गौरव गुप्ता, जमुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्ता और काब्या सेठ ने किया।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top