रोटरी क्लब बनारस ने धूमधाम से मनाई चार्टर नाइट, जरूरतमंद बेटियों को बांटी साइकिलें।

वाराणसी। सेवा और समर्पण के प्रतीक रोटरी क्लब बनारस द्वारा रविवार, 7 जून 2026 को होटल रीजेंसी, अंधरापुल में 82वी चार्टर नाइट का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब ने ‘Girls on Wheels’ अभियान के तहत जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिल वितरित कर ‘शिक्षा की ओर एक कदम’ बढ़ाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संजय अग्रवाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “रोटरी का मूल मंत्र _सर्विस अबव सेल्फ है। रोटरी क्लब बनारस ने चार्टर नाइट को सेवा कार्य से जोड़कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। बेटियों को साइकिल मिलने से उनकी शिक्षा का रास्ता सुगम होगा।”

गेस्ट ऑफ ऑनर असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन योगेश रुपानी ने कहा कि रोटरी हमेशा समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। क्लब द्वारा किया गया यह साइकिल वितरण ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को मजबूती देगा।

क्लब अध्यक्ष 2025-26 रो. विजय जायसवाल ने बताया कि कुल 15 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और ड्रॉपआउट दर कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “चार्टर नाइट हमारे लिए सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि सेवा के नए संकल्प लेने का दिन है।”

कार्यक्रम का संचालन पास्ट प्रेसिडेंट रो मनीष पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्ष, सभी रोटेरियन सदस्य एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सचिव रो राकेश कोचर क्लब द्वारा वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर DGRH रो संजय गुप्ता ने भी अपने विचारों को साझा किया,धन्यवाद ज्ञापन रो डॉ कर्मराज जी द्वारा करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस मौके पर रो नीरज अग्रवाल, रो मुदित अग्रवाल, रो आशीष केशरी, रो मुकेश पाठक, रो सन्तोष कश्यप, विपुल श्रीवास्तव, रो कपिल सलूजा , रो विजय नरूला, रो डॉ शशिकांत दीक्षित, रो डॉ एम के गुप्ता, रो डॉ कुसुम चंद्रा रो राजीव कक्कड़, रो शाश्वत श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493