प्रधानमंत्री के सम्मान में गरजा व्यापार मंडल,सुनीता सोनी ने अजय राय को दी दोटूक चेतावनी।

प्रधानमंत्री के सम्मान में एकजुट हुआ व्यापार मंडल,सुनीता सोनी बोलीं— जनता देगी जवाब

अमर्यादित टिप्पणी पर भड़का व्यापार मंडल,सुनीता सोनी ने कहा बर्दाश्त नहीं होगा अपमान।

वाराणसी। सर्किट हाउस में वाराणसी महिला व्यापार मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। संगठन की अध्यक्ष सुनीता सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर तीव्र नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुनीता सोनी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अमर्यादित और अनर्गल बयानबाजी तत्काल वापस ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई सहित लोकतांत्रिक तरीके से जनता के बीच इसका जवाब दिया जाएगा। सुनीता सोनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सम्मान पूरे देश की जनता से जुड़ा विषय है और किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता आगामी चुनावों में ऐसे बयानों का उचित जवाब देगी। बैठक में दिल्ली से विशेष रूप से पहुंचीं भाजपा प्रवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता नाजिया खान ने भी अपने विचार रखते हुए सुनीता सोनी के समर्थन में एकजुटता दिखाई। इस दौरान सुनीता सोनी ने उन्हें अपनी बड़ी बहन समान बताते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर उनके साथ मजबूती से खड़ी हैं। सम्मेलन में उपस्थित महिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के सम्मान के पक्ष में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजू सोनी,लक्ष्य सेठ,नैतिक सोनी,रंजीत सिंह,अजय कुमार सेठ, राजेश कुमार सेठ,गौरव सेठ, किशन सेठ,उत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देशहित,लोकतांत्रिक मूल्यों एवं प्रधानमंत्री के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493