कॉर्पोरेट घरानों के खिलाफ ग्रेट निकोबार दीप बचाओ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

 

सुल्तानपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को विकास भवन गेट के सामने स्थित राजीव गांधी तिकोनिया पार्क के बाहर *ग्रेट निकोबार बचाओ* हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने भाग लेकर अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता और आदिवासी संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए पर्यावरणीय नियमों को दरकिनार कर रही है और देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को विनाश के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। राणा ने कहा कि हजारों हेक्टेयर जंगलों की कटाई, दुर्लभ वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों का विनाश और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नाम पर प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रही है, जबकि वास्तविक विकास वही है जो पर्यावरण संरक्षण और जनहित के साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि आज ग्रेट निकोबार संकट में है, कल देश के अन्य वन क्षेत्र और प्राकृतिक संसाधन भी इसी तरह के खतरों का सामना करेंगे। यह लड़ाई केवल एक द्वीप को बचाने की नहीं, बल्कि देश के पर्यावरण, जलवायु, जंगल, जमीन और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर प्राकृतिक संसाधनों की लूट और पर्यावरण के विनाश को स्वीकार नहीं करेगी। यदि सरकार ने अपनी नीतियों पर पुनर्विचार नहीं किया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर सड़क से लेकर सदन तक व्यापक जनांदोलन चलाने को बाध्य होगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप नहीं, बल्कि देश की प्राकृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली योजनाओं पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए तथा विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की मांग है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर ग्रेट निकोबार के संरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। इस अवसर कृष्ण कुमार मिश्रा हरीश त्रिपाठी ओम प्रकाश सिंह पवन गौतम आवेश अहमद रणजीत सिंह सलूजा सलाहुद्दीन हाशमी संतोष वर्मा आर बी पांडे अपरबल सिंह अवधेश गौतम सोहेल अहमद श्याम लगन कोरी राम किशोर धर्मराज मिश्रा देवेंद्र तिवारी इन्द्रकेश शर्मा देवेंद्र श्रीवास्तव अरविंद त्रिलोकचंदी मोहसिन सलीम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493