निगोलिया में शोक संतप्त परिवार से मिले शकील अहमद,इफ्तार में दिया सौहार्द का संदेश

सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के निगोलिया ग्रामसभा में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं सपा नेता शकील अहमद ने वरिष्ठ नेता राधेश्याम यादव के पूज्य पिताजी के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।इसके बाद वह पुरेअहबल रवनिया पूरब में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना अमन,रहमत और बरकत का पैगाम देता है। समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे,यही सभी की दुआ होनी चाहिए।उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम में प्रधान राज नारायण यादव, बीडीसी शिव कुमार यादव, अजीज, दिनेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य हंसराज यादव, प्रधान धर्मराज यादव, सुरेश नेता, राम सजीवन यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top