बन्धुआकला थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया

बन्धुआकला थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चचेरे भाई ने 65 वर्षीय शाहिद हुसैन को गोली मार दी,जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि कल बकरी चराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी सहरू हुसैन ने अवैध पिस्टल से शाहिद हुसैन के पेट में गोली मार दी।गंभीर रूप से घायल शाहिद को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।मामले में पहले मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था,लेकिन मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई।बन्धुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पुलिस बल के साथ सोमवार को आरोपी सहरू हुसैन (40) को लंगड़ी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493